Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उमंग सिंघार, उमंघ सिंघार है, कोई सिंधिया नहीं जो…भाजपा में जाने की अटकलों पर नेता प्रतिपक्ष ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया

64

नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने बुधवार को इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। बीजेपी मे जाने की अटकलों को नकारते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि यह सारी अफवाहें बीजेपी की आईटी सेल उड़ा रही है। मैं पार्टी के साथ ही खड़ा हूं। अक्षय बम को लेकर कहा अरे फुस्सी बम है, कहां दिमाग लगा रहे हो।

उमंग सिंघार ने भाजपा में जाने को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कई बार ऑफर आते हैं, जब सरकार जा रही थी तब भी आए, लेकिन मैं प्रलोभन में नहीं आया। उमंग सिंघार… उमंग सिंघार है… कोई सिंधिया नहीं है।

दरअसल, इंदौर में हुए घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर मंगलवार दोपहर में खबरें चली कि इंदौर से लगी हुई लोकसभा सीट के नेता जो दिग्विजय सिंह के धुर विरोधी है उन्होंने इंदौर में एक फाइव स्टार होटल में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर ली है और शाम तक बीजेपी में जा सकते हैं।

इसके बाद मंगलवार शाम को इन खबरों का खंडन करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वे धार में कांग्रेस के प्रत्याशी राधेश्याम मुवैल के साथ प्रचार करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कितने भी केस लगा दो उमंग डरने वाला आदमी नहीं है। पार्टी के साथ ईमानदारी के साथ खड़ा रहा हूं, लड़ता हूं और लड़ता रहूंगा। अभी गर्मी ज्यादा बढ़ गई है, बीजेपी वालों का दिमाग सटकने लगा है। चुनाव का भी तापमान बढ़ गया है। दो चरणों में जो चुनाव हुए, इसमें बीजेपी डाउन हो रही है। मैंने सिद्दातों की लड़ाई लड़ी है और लड़ता रहूंगा। अफवाह उड़ाने वालों के लिए यही कहूंगा- दिल बहलाने के लिए ये ख्याल अच्छा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.