Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

वाॉशरूम का शीशा निकाल फ्लैट में घुसा 13 साल का बच्चा, उड़ा ले गया 9 लाख रुपये

51

गुजरात के सूरत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 13 साल के लड़के को सोने के कीमते गहनें और 14 लाख रुपये चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, नाबालिग आरोपी फ्लैट के वॉशरूम का शीशा निकालकर अंदर घुस गया था और सामान लेकर फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

यह घटना शहर के डूमस रोड की एक रेजिडेंसी इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, वाय जंक्शन के पास वास्तु लक्जरीया की रहने वाली प्रियंका कोठारी के फ्लेट में 26 अप्रैल की रात चोरी हुई थी. प्रियंका के मुताबिक, दोपहर के समय वह फ्लैट के गेट पर ताला लगाकर अपने परिवार के साथ बाहर गई थी.जब वह रात को 8 बजे फ्लैट पर वापस लौटी तो उसे घर का सामान बिखरा हुआ मिला था.

ऐसे घुसा फ्लेट के अंदर

प्रियंका की माने तो अज्ञात चोर पहली मंजिल पर बैडरूम के साथ अटैच बाथरूम की खिड़की का शीशा निकालकर फ्लैट के अंदर घुस गया था. इस दौरान वह बैडरूम में आ गया, जहां उसने ड्रावर में रखे सोने की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट आदि चुरा लिए. इसके अलावा नकद 10 हजार रुपये समेत कुल 8.94 करीब 9 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गया था.

अब पकड़ा पुलिस ने

इसके बाद प्रियंका ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी. वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई थी. पुलिस की टीम पिछले 6 दिन ने चोर को पकड़ने के लिए कोशिश में जुटी हुई थी और पुलिस को अब सफलता मिली. पुलिस की टीम ने लाखों की चोरी करने वाले 13 साल के एक नाबालिग चोर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.