Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

एक मुर्गे के लिए बेटे ने मचाया बवाल, बाप को बेरहमी से काट डाला; दिल दहला देगी ये घटना

42

झारखंड के गुमला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बसिया थाना क्षेत्र के खट्खुरा खरवा टोली गांव में एक बेटे ने अपने 55 वर्षीय पिता की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बसिया थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बेटे ने आखिर अपने पिता की क्यों हत्या कि इसकी वजह जान हैरान रह जाएंगे.

मृतक का नाम बिरीश डुंगडुंग है. वहीं आऱोपी बेटे का नाम रोशन डुंगडुंग है. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम गांव के समीप लगने वाले साप्ताहिक बाजार में 55 वर्षीय बिरीश घर का राशन और सब्जी की खरीदारी करने के लिए गए थे. बाजार जाने के दौरान उनके बेटे रोशन डुंगडुंग ने चिकन खाने की इच्छा जताई. पिता से बाजार से मुर्गा (चिकन) खरीद कर लाने को कहा .

बेटा आग बबूला हो गया

पिता जब बाजार से लौटे तो वह चिकन नहीं लाए. इस पर बेटा रोशन आग बबूला हो गया. फिर उसने घर में पाले गए मुर्गे को मारकर खाने के उद्देश्य से उसे पकड़ने लगा. बेटे की हरकत को देखकर पिता बिरीश उसे रोकने लगे. इसे लेकर दोनों बाप-बेटे में विवाद शुरू हो गया. फिर रोशन ने घर में रखे धारदार हथियार बसिला से पिता के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किया. बिरीश जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची बसिया थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं हत्या के आरोपी बेटे रोशन डुंगडुंग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि रोशन शराब के नशे में धुत था. रोशन के चिकन खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पिता बिरीश डुंगडुंग की हत्या की गई है.

यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले रांची के दशम थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीबुरु गांव मे शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर कलयुगी बेटे अर्जुन मुंडा ने अपने ही पिता बुधु मुंडा की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी दी थी. हालांकि, आरोपी बेटे अर्जुन मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.