Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत भाजपा में शामिल

36

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। श्योपुर के विजयपुर में एक जनसभा में रावत ने बीजेपी का दामन थामा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

MP कांग्रेस के बड़े नेता 6 बार के विधायक और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं रामनिवास रावत

विधायक रामनिवास रावत मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े और कद्दावर नेता माने जाते हैं। रामनिवास रावत श्योपुर के विजयपुर से 6वीं बार विधायक बने हैं। इसके पहले रावत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और कांग्रेस के बड़े ओबीसी नेता भी माने जाते हैं। प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में रावत की गिनती होती है, लेकिन रावत पिछले कुछ समय से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे और यही कारण है कि अब उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नाराज है रावत राहुल गांधी ने भी की थी मनाने की कोशिश

सूत्रों की मानें तो रामनिवास रावत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। दरअसल रामनिवास रावत मुरैना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन इस सीट से कांग्रेस ने सत्यपाल सिंह (नीटू) सिकरवार को टिकट दे दिया। जिसके चलते रामनिवास रावत कांग्रेस आला कमान से नाराज हो गए। रामनिवास रावत की नाराजगी के बाद यह भी खबरें आ रही थी कि 25 अप्रैल को मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में रावत बीजेपी ज्वाइन करने वाले थे लेकिन इस बीच प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की। यहां तक कि राहुल गांधी ने भी रावत से करीब 10 मिनट तक फोन पर चर्चा की। जिसके बाद यह कहा गया कि रावत मान गए हैं और अब वह कांग्रेस में ही रहेंगे। लेकिन अब ये साफ हो गया है कि रामनिवास रावत की नाराजगी बरकरार है और मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.