Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

X Down: एलन मस्क का ‘एक्स’ हुआ डाउन, दुनिया भर के यूजर्स को हुई परेशानी

71

चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) एक बार फिर से ग्लोबली डाउन हो गया है. एलन मस्क के चीन दौरे से वापसी के बीच उनकी माइक्रोब्लॉगिंग साइट में दिक्कत आ गई है. दुनिया भर के यूजर्स एक्स का इस्तेमाल करने में समस्याओं का सामना कर रहे हैं. इंडिया में भी इसका असर देखा गया है, यहां भी लोगों को एक्स को यूज करने में परेशानी हो रही है. वेब और ऐप दोनों मोड में एक्स की सर्विस ठप हो गई है.

वेबसाइट्स और ऐप्स की एक्टिविटी पर नजर रखने वाले पोर्टल डाउन डिटेक्टर पर कई यूजर्स ने एक्स के ठप होने की शिकायत की. डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1:12 बजे माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने सही से काम करना बंद कर दिया. डाउन डिटेक्टर से पता चला कि सबसे ज्यादा परेशानी एक्स ऐप यूजर्स को हुई.

वेब और ऐप दोनों जगह एक्स डाउन

फिलहाल, एक्स पर कई चीजें काम नहीं कर रही हैं. करीब 50 फीसदी यूजर्स का कहना है कि वेब पर एक्स का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है. वहीं, 47 फीसदी यूजर्स ने कहा कि एक्स ऐप पर पोस्ट देखने में परेशानी हो रही है. भारत में दोपहर लगभग 1:12 बजे एक्स में समस्या देखी गई. वहीं, दुनिया भर में करीब 1:15 बजे लोगों को एक्स में खराबी का पता चला.

पोस्ट देखने में परेशानी

कुछ यूजर्स ने बताया कि एक्स पर पोस्ट देखने पर उन्हें उन्हें ‘समथिंग वेंट रॉन्ग. ट्राई रीलोडिंग’ लिखा दिखा. फिलहाल, एक्स ने ऑफिशियली इस मामले पर कोई जानकारी नहीं दी है. इसलिए एक्स के डाउन होने के पीछे की ठोस वजह से पता नहीं चल पाया है.

एक हफ्ते में दूसरी पर X Down

इस हफ्ते यह दूसरी बार है जब एक्स डाउन हुआ है. पिछले हफ्ते भी कई भारतीय यूजर्स एक्स के डाउन होने की शिकायत की थी. यूजर्स का कहना था कि वे प्लेटफॉर्म पर पोस्ट नहीं देख पा रहे हैं. इस बीच यूजर्स पोस्ट करके चेक कर रहे हैं कि एक्स डाउन है. वहीं, कुछ यूजर्स ने एक्स डाउन को लेकर मीम पोस्ट करना भी शुरू कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.