Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

MP के इस स्कूल का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12वीं के 85 छात्रों में से सभी हो गए फेल..

42

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक ऐसा सरकारी स्कूल है जहां 85 बच्चों ने परीक्षा दी लेकिन कोई भी पास नहीं हो पाया अब आप सोच सकते हैं इस स्कूल में पढ़ाई की हकीकत क्या होगी। एक तरफ आज के दौर में यहां स्कूलों में 100% रिजल्ट देने की होड़ लगी रहती है। वहीं बड़वानी जिले में अलग ही मामला सामने आया है यहां 85 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी और सभी छात्र फेल हो गए।

सरकारी विद्यालय के शिक्षकों पर पढ़ाई नहीं कराने के आरोप समय-समय पर लगते रहते हैं, लेकिन हम आपको ऐसे विद्यालय के बारे में बता रहे हैं जहां पर 85 बच्चों के परीक्षा देने के बाद कोई भी पास नहीं हुआ तो आपको सुनकर आश्चर्य जरूर होगा और यह भी महसूस होगा कि विद्यालय में पढ़ाई की स्थिति क्या है। हम बात कर रहे हैं बड़वानी जिले के खेतिया के समीप ग्राम मल्फा की जहां एक विद्यालय ऐसा है जहां कक्षा 12वीं के 89 में से 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र टेमला पर जाकर परीक्षा दी और कक्षा 12वीं में कोई भी विद्यार्थी पास नही हो सका। जिसके चलते ग्रामीण आक्रोशित हैं

ग्रामीण स्कूल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित पालक भी विद्यालय पहुंच गए जिनका कहना है,विद्यालय में पढ़ाई होती ही नहीं। पालकों ने स्कूल के शिक्षकों सहित प्रिंसिपल पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए पढ़ाई नहीं करवाने के और पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार नहीं होने की बात कही। वहीं स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जीरो रिजल्ट की बात को मानते हुए कहते हैं कि हम इस बात की समीक्षा कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.