Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर मेकर्स ने खेला 725 करोड़ का दांव, अब प्रभास की ये बड़ी फिल्म मिल गई!

42

साउथ मेगास्टार प्रभास इस वक्त फुल ऑन डिमांड में है. उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. ‘सलार’ की सफलता के बाद से बड़े-बड़े डायरेक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते हैं. यूं तो उनकी पाइपलाइन में जो-जो फिल्में हैं, वो है- ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘द राजा साब’, ‘स्पिरिट’ और ‘सलार 2’. जल्द ही उनकी 600 करोड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है. वहीं ‘द राजा साब’ के सेट से बीते दिनों उनका लुक लीक हुआ था. इसके बाद वो संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ पर काम शुरू करेंगे. आखिर में वो ‘सलार 2’ पर लगेंगे.

कुछ वक्त पहले पता लगा था कि, ‘सलार 2’ की राइटिंग का काम पूरा हो चुका है. खुद प्रभास भी फिल्म के सीक्वल को जल्द से जल्द रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं. पहले पार्ट को मिले रिस्पॉन्स के बाद से ही हर किसी को सीक्वल का इंतजार है. हालांकि, इसी बीच फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री की खबरें आ गईं.

प्रभास की ‘सलार 2’ में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री!

‘सलार’ को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद समेत कई एक्टर्स काम करते नजर आए थे. दूसरे पार्ट को लेकर भी तगड़ा माहौल बना हुआ है. ऐसे में मेकर्स इसे सुपरहिट करवाने के लिए बड़ी-बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं. हाल ही में Cinejosh में एक खबर छपी थी. इसके मुताबिक, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम जारी है. कियारा आडवाणी की बतौर फीमेल लीड फिल्म में एंट्री हो गई है. उनका ‘सलार 2’ में अहम रोल होने वाला है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा आडवाणी दूसरे हाफ में नजर आएंगी. वहीं उनका प्रभास के साथ स्पेशल सॉन्ग सीक्वेंस होने की खबरें भी सामने आ रही है. वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर ने हिंट दिया है कि, ‘सलार 2’ को ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के स्केल पर बनाया जाएगा. हालांकि, इससे फैन्स की उम्मीदें और बढ़ गई है. फिल्म को अगले साल यानी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

कियारा आडवाणी के सितारे बुलंदियों पर है. इस वक्त उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. जल्द वो रामचरण के साथ ‘गेम चेंजर’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ में भी वो काम कर रही हैं. इसी बीच उनकी ‘सलार 2’ में एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.