Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

छत पर पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर युवक ने लगा ली फांसी

36

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कुड़वार में एक युवक ने पहले तो पत्नी का गला रेता और उसकी जान ले ली. उसके बाद युवक ने खुद भी फांसी लगा ली. अभी हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है. लेकिन, पुलिस की पहली जांच में यह मामला दोनों के बीच काफी समय से चल रहे झगड़े के कारण हुआ.

घटना के बाद दोनों के बच्चों यह सब देखकर चीखने चिल्लाने लगे, जिससे पड़ोसियों तक बच्चों के रोने की पहुंची. जब पड़ोसियों ने जाकर देखा तो उनके भी होश उड़ गए. एक तरफ खून से लतपथ महिला और दूसरी तरफ उसका पति फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया. पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारी शिवम मिश्रा ने बताया है कि अफाक नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी किस्मतउन्निसा की धारदार हथियार से गला रेत डाला. फिरोजपुर गांव के रहने वाले आफाक की उम्र 52 साल थी. जबकि, उसकी पत्नी किस्मतउन्निसा की उम्र 46 साल है. दोनों के तीन बेटे और दो बेटियां हैं.

पति एक साल से था अवसाद में

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आफाक एक साल से अवसाद में था. दोनों ही पति और पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. रोज की तरह उस दिन भी झगड़ा हो रहा था और दोनों के बीच में ही अनबन बढ़ गई. आफाक अपनी पत्नी को छत पर ले गया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा ली. अपने माता-पिता को इस हालत में देखकर बच्चे सहम गए, जिसके बाद घुटने में चीख-पुकार मच गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.