Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मैरा लक्ष्य है- प्रवीण पाठक

40

मध्य प्रदेश के ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने कहा है कि ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही मेरा लक्ष्य है। प्रवीण पाठक ने बुधवार को करैरा विधानसभा क्षेत्र में तूफानी परिजन संपर्क किया। विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनसे वादा किया कि पूरी लोकसभा क्षेत्र के एक-एक क्षेत्र का विकास करना ही मेरा लक्ष्य है। मैं अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा आपकी समस्याओं का समाधान करने में, आपकी आवाज को संसद तक पहुंचाने में और समस्याओं के समाधान करने में उन्होंने कहा कि यह चुनाव मेरे अकेले का नहीं है आप सबको प्रवीण पाठक बनकर इस चुनाव को लड़ना है।

उन्होंने आगे कहा कि देश में सुख शांति, भाईचारा और संविधान की रक्षा करने के लिए समाज में समरसता बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताना होगा। प्रवीण पाठक ने लोगों से कहा कि मुझे क्षेत्र में जिस प्रकार का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है उससे मैं धन्य हो गया हूं और अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

इस दौरान सुनारी गांव में प्रवीण पाठक ने डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष संविधान बचाने का संकल्प भी लिया। परिजन संपर्क यात्रा में श्री पाठक के साथ पूर्व विधायक श्री कुँ. घनश्याम सिंह , समाजसेवी एवं पूर्व विधायक डॉ सुनीलम , पूर्व विधायक श्री प्रागीलाल जाटव, पूर्व विधायक श्री राधेलाल बघेल और दद्दा मलख़ान सिंह उपस्थित थे।  प्रवीण पाठक ने करैरा विधानसभा क्षेत्र में परिजन संपर्क कार्यक्रम सुबह बिलहारी गांव से  प्रारंभ किया और रात्रि तक कई गांवों में होते हुए फतेहपुर पर जाकर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.