Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल

22

महू। महू तहसील के जानापाव में पिछले तीन दिनों से घायल तेंदुए का मूवमेंट था। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें जानापाव पहाड़ी के नीचे पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास तेंदुआ लंगड़ाते हुए चलते हुए नजर आया था। वन विभाग ने मंगलवार शाम को तेंदुए के रेस्क्यू के लिए पिंजरा लगाया था। बुधवार सुबह टीम ने भी ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश कर पकड़ने का प्रयास किया, जिसमे तेंदुए ने एक वनकर्मी को भी घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जयंती होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचे थे। इसको लेकर वन विभाग ने वनकर्मी भी तैनात किए थे। जो कि श्रद्धालुओं को मंदिर के पास बनी तलाई में जाने से रोक रहे थे। इसके बाद वन विभाग ने मंगलवार रात को पिंजरा लगाया और रेस्क्यू का प्रयास किया। पर बुधवार को तेंदुए को बेहोश कर पकड़ने का प्रयास किया।
इंदौर के चिड़ियाघर लाया जाएगा
इस दौरान वनकर सोहन लाल दशोरिया तेंदुए के पास चले गए। तभी तेंदुए ने इस पर हमला कर दिया और उसका हाथ पकड़ लिया, जिससे उसके हाथ में एक दांत लग गया। घायल वनकर्मी दशोरिया को मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इसी बीच रालामंडल की रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को ट्रांकुलाइज कर बेहोश किया और उसके पकड़कर इंदौर के चिड़ियाघर ले जाया जा रहा है, जहां उसके पैर में लगी चोट का इलाज किया जाएगा।
डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया की पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास घायल तेंदुए की सूचना मिली थी। इसलिए पहले उसे पिंजरे में पकड़ने का प्रयास किया। जब वह पकड़ में नहीं आया तो बेहोश कर पकड़ा है। इसी बीच तेंदुए ने एक कर्मचारी को घायल कर दिया। उसके हाथ पर थोड़ी चोट आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.