Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम...

जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए 15 लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, घायलों का उपचार जारी…

39

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए 15 लोगों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिस से सभी घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल इटारसी एवं सारणी के करीब 40 से 50 लोग धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए थे। इसी दौरान खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया था।

चूल्हे का धुंआ जैसे ही पेड़ पर लगी मधुमक्खियां के छत्ते पर पहुंचा मधुमक्खियों ने सभी लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिस पर लोगों ने गांव की ओर भाग कर अपने आप को बचाया। वहीं मधुमक्खियां के हमले से 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीण सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि धाराखोह बाबा की पूजा करने
सारनी और भोपाल,बैतूल और इटारसी सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते है। रविवार शाम को भी करीब 40 से 50 लोग यहां पहुंचे थे। जिन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। लोगों ने अपने आप को गांव की ओर भाग कर बचाया। हमले में करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गए। 15 घायल अस्पताल पहुंचे वहीं कुछ लोग सीधे घर चले गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.