Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

 एआई की भविष्यवाणी से खुलेगी पोल, बताएगा कब नौकरी छोड़ेंगे आप?

79

जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आया है तभी से AI से जुड़ी कुछ न कुछ नई बातें सामने आती ही रहती हैं. कभी सुनने और पढ़ने को मिलता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उर्फ एआई लोगों की नौकरी को खाने वाला है तो अब इस बात का पता चला है कि AI भविष्यवाणी भी करेगा. चौंक गए न कि एआई आखिर कैसे भविष्यवाणी कर सकता है?

चौंकाने वाली बात तो है लेकिन हाल ही में कुछ जापानी रिसचरों ने मिलकर एक ऐसा AI Tool तैयार किया है जो वाकई काफी कमाल है. ये एआई टूल इस बात का पहले ही पता लगाने में सक्षम है कि आखिर कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी कब नौकरी छोड़ने वाला है.

AI Tool: किसने तैयार किया ये एडवांस एआई टूल

आप लोगों के भी ज़ेहन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इतने एडवांस टूल को किसने तैयार किया है. आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि टोक्यो सिटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नारूहिको शिरातोरी (Naruhiko Shiratori) ने इस एआई टूल को तैयार करने के लिए एक स्टार्ट-अप के साथ हाथ मिलाया था.

AI Tool Works: कैसे काम करता है ये एआई टूल?

यह एआई टूल कई चीजों का आंकलन करता है जैसे कि कर्मचारियों के छुट्टियां लेने के पैटर्न, कर्मचारियों की उपस्थिति और कंपनी छोड़ चुके कर्मचारियों के डेटा का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एआई टूल को कई कंपनियों के साथ मिलकर टेस्ट किया जा रहा है.

अगर ये एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल पहले ही मैनेजर्स को इस बात की जानकारी दे देगा कि आखिर टीम में से कौन सा व्यक्ति नौकरी छोड़ने का सोच रहा है? तो हो सकता है कि कंपनी से नौकरी छोड़ने वालो की संख्या में कमी देखने को मिले.

अगर पहले ही इस बात का पता चल गया तो मैनेजर्स अपनी टीम में जॉब छोड़ने का सोचने वाले कर्मचारी से बात कर टीम मेंबर को ऐसा करने से रोक पाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.