Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

घर में लाएं ये खास मूर्तियां, कभी नहीं होगी धन की कमी

34

 हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है. वास्तु शास्त्र में दिशाओं को महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु की माने तो प्रत्येक वस्तु को एक सही दिशा में रखने मात्र से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है. लोग अक्सर अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के साज सजावट के सामान रखते हैं. ऐसे ही लोग घर में मूर्तियां भी सजावट के तौर रखते हैं.ऐसा माना जाता है कि ये मूर्तियां न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती हैं बल्कि परिवार के सदस्यों का भाग्य भी चमकाती हैं. अगर आपको धन की हानि उठानी पड़ती है, तो आप वास्तु के नियमों को ध्यान में रखते हुए इन मूर्तियों को अपने घर में स्थापित कर सकते हैं.

कछुआ

वास्तु के अनुसार घर के ड्राइंग रूम की उत्तर या पूर्व दिशा में धातु का कछुआ रखना बहुत शुभ होता है. ऐसा माना जाता है कि इससे धन की कभी भी कमी नहीं होती और सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है.

मछली

वास्तु के अनुसार घर में धातु की मछली रखना बहुत शुभ होता है. जो लोग घर में धातु की मछली रखते हैं उस पर देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है. आप अपने धन में वृद्धि के लिए अपने घर में पीतल या चांदी की मछली की मूर्ति रख सकते हैं.

कामधेनु गाय

गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है. ऐसे में यदि आप अपने घर में पीतल की कामधेनु गाय की मूर्ति रखते हैं तो इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है.

हाथी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पीतल या चांदी के हाथी की मूर्ति रखना बहुत शुभ होता है. इससे घर में धन-समृद्धि बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है.

हंसों का जोड़ा

वास्तु के अनुसार अगर आप अपने ड्राइंग रूम में हंस के जोड़े की मूर्ति रखते हैं तो इससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। वहीं, घर में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी बीतता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.