Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छतरपुर में भाजपा प्रत्याशी की कार की टक्कर से बलिका घायल, उम्मीदवार ने कराया घायल बच्ची का उपचार

25

छतरपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले ही भाजपा प्रत्याशी की कार से हादसा हो गया। भाजपा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र कुमार की कार ने एक बच्ची को टक्कर मार दी। टककर लगने से बालिका घायल हो गई। हालांकि भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार बच्ची को लेकर स्वयं अस्पताल पहुंचे और उसका उपचार कराया।

घटनाक्रम के मुताबिक रविवार सुबह टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र कुमार अपनी कार से जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार ने सड़क पर जा रही बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची घायल हो गई। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अपनी ही कार से बच्ची को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उन्होंने बालिका का उपचार कराया। लेकिन उन्होंने बच्ची का पर्चा नहीं बनवाया। साथ ही ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने बच्ची को वार्ड में भर्ती करने की सलाह दी। लेकिन उसे भर्ती नहीं कराया गया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थक बच्ची और उसके स्वजनों को अपने साथ लेकर चले गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.