Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

रीवा में बोले CM मोहन यादव, कांग्रेस ने देश की विचारधारा तोड़ने का किया काम, अपने कर्मों का दंड भोग रही

23

रीवा। कांग्रेस पार्टी में न केवल लीडरशिप का अभाव है बल्कि सोच का भी अभाव बराबर बना हुआ है। कांग्रेस अपने कर्मों का दंड भोग रही है। जितना नुकसान अंग्रेजों ने भारत के टुकड़े करने में 1857 में नहीं किए थे उससे ज्यादा नुकसान कांग्रेस से भारत के विचारधारा को तोड़ने के लिए किया है। यही कारण है कि कांग्रेस में लगातार पतन होता जा रहा है। उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपने अल्प प्रवास के दौरान कही।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह मोदी सरकार है भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जहां पर हम न केवल भव्य तरीके से रामनवमी का त्योहार मनाते हैं, बल्कि इस सम्मान के साथ ईद भी मनाई जाती है। इतिहास उठा कर देख लो हिंदू-मुस्लिम की विचारधारा में टकराव लाने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस सरकार में दंगे होते थे लेकिन इन 10 वर्षों में मोदी कार्यकाल में दंगे का नाम नहीं सुना होगा।

यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति में के पाठ्यक्रमों में अगर हमने यह तय किया कि उसमें हम प्रेरणादायक श्री राम लाल की कहानी, भगवान श्री कृष्ण की कहानी को शामिल करेंगे तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है। कह रहे हैं कि यह मुस्लिम विरोधी हैं। मुख्यमंत्री ने मंच पर से ही यहां जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर ब्रांडिंग की वहीं केंद्र सरकार की योजनाओं प्रदेश सरकार की योजनाओं में होने वाले काम को भी गिनाया है।

सीएम यादव ने कहा कि हमारे पूज्य श्री राम व श्री कृष्ण की पग जहां-जहां पड़े हैं उसे हम तीर्थंकर स्थल बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रीवा का इतिहास जितना बुलंद है भविष्य उतना ही उज्जल होगा। मंच से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के पक्ष में जन आशीर्वाद मांगा है।

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और दो बार सेमरिया से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले त्रियुगीनारायण शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, प्रदीप सोहगौरा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी सहित करीब दर्जन भर सेमरिया के नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.