Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा हार्वेस्टर, दबने से हरियाणा निवासी तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत..

27

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में करनपुरा गांव के पास हार्वेस्टर पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है कुंडम थाना क्षेत्र की यह घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के रहने वाले चार लोग जबलपुर से बघराजी गांव के लिए निकले थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गई थीं और जेसीबी की मदद से मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। सभी मृतक अजय सिंह ,खूब सिंह, पप्पू सिंह हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। वहीं इस मामले में कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना का कहना है कि घायल सुखबीर सिंह का इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। राज्य सरकार की तरफ से मृतक अजय, पप्पू और खूब के परिजनों को मध्य प्रदेश शासन की तरफ से चार – चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.