Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

Tikamgarh News: टीकमगढ़ में मातम, खेलने निकले दो मासूम भाइयों की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम।

21

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां सेप्टिक टैंक ने दो मासूम सगे भाइयों की जान ले ली. घटना के बाद सारे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को सेप्टिक टैंक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डॉक्टर के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दोनों की बच्चों की डूबने के चलते हुई है, ऐसा लग रहा है.

सीसीटीवी में खेलते दिखे मासूम

बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटने के बाद खाना खाकर दोनों खेलने घर से बाहर गए थे. इसके बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया. जब सब जगह मासूमों की तलाश की गयी और बच्चे कहीं नहीं मिले, तब जाकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फुटेज में बच्चे सीसीटीवी में करीब 5 बजे तक कॉलोनी में खेलते नजर आए. इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. जिससे परिजन और परेशान हो गए. खोजबीन के दौरान लोगों की नजर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर पड़ी, जहां सेप्टिक टैंक खुला हुआ था और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. संदेह हुआ कि बच्चे खेलते-खेलते टैंक में तो नहीं गिरे.

खाली किया गया टैंक

लगभग रात 8 बजे टैंक में से पानी निकाल कर खाली करवाया गया. जिसमें दोनों मासूमों के शव पड़े मिले. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. वहीं बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

दोनों सगे भाई थे

सेप्टिक टैंक में जिन दो सगे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हुई है. उनमें से एक का नाम आशीष यादव 7 वर्ष और नरेंद्र यादव 5 वर्ष बताया जा रहा है. ये सभी टीकमगढ़ के ही पास के लखौरा गांव के हैं. जो कि पढ़ने के लिए शिवनगर कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ किराये से रहते थे. दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत के बाद खुले सेप्टिक टैंक को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी बृजेन्द्र घोष ने बताया कि “प्रथम दृष्टया बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई होना प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.” वहीं डाक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि “दोनों मासूमों के शव पुलिस लेकर आई थी. जिनकी जांच की गई दोनों को मृत पाया गया. शव को पीएम रूम में रखवा दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.