Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप खौफनाक मंजर! हक के लिए अंगारों पर चले अभ्यर्थी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका और भेजा जेल; जानें पूरी ख...

एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल!

47

चलो भाई. चेन्नई सुपर किंग्स की एक और जीत पक्की मान लो. क्या कहा- कैसे? तो वो तीन फैक्टर नहीं देखे क्या जो CSK के फेवर में मैच के जाने की ओर इशारा कर रहे हैं. जिसके चलते लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को घर में भी चैन नहीं मिलने वाला. वो कहते हैं ना तीन तिगाड़ा और काम बिगाड़ा. समझ लीजिए कुछ ऐसे ही जी के जंजाल हैं केएल राहुल की LSG के लिए ऋतुराज गायकवाड़ की CSK के ये 3 फैक्टर.

अब आप कहेंगे वो तीन फैक्टर हैं क्या? तो उस पर आएं, उससे पहले जरा ये जान लीजिए कि मुकाबला खेला कहां जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जो कि इस IPL सीजन का 34वां मैच होगा. अब सवाल है कि CSK के लिए वो 3 फैक्टर हैं क्या, जिससे लखनऊ की टीम को बचकर रहने की जरूरत है.

LSG के लिए खतरे की घंटी, CSK के 3 फैक्टर

पहला फैक्टर जो चेन्नई सुपर किंग्स के पलड़े को लखनऊ सुपर जायंट्स पर भारी आंकता दिख रहा है, वो है पावरप्ले में बल्लेबाजी. लखनऊ सुपर जायंट्स की पावरप्ले में बल्लेबाजी का औसत 25.66 का रहा है, जो कि IPL 2024 में किसी भी टीम के मुकाबले सबसे कम है.

पावरप्ले में बैटिंग औसत के खराब होने का मतलब है टीम के टॉप ऑर्डर की खराब बल्लेबाजी, जिससे सारा प्रेशर मध्य क्रम में निकोलस पूरन पर आ जाता है. और, इसी से जुड़ा है CSK का दूसरा फैक्टर. इस मैच में अगर LSG का टॉप ऑर्डर नहीं चला तो समझ लीजिए निकोलस पूरन का बल्ला भी नहीं बोलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि CSK के पास पथिराना के तौर पर उनका तोड़ है. T20 में पूरन जब भी आमने-सामने हुए पथिराना ने उन्हें हर बार आउट किया है. अब तक ऐसा 3 बार हो चुका है.

तीसरा फैक्टर CSK का उसकी फील्डिंग से जुड़ा है. वो अब तक IPL 2024 की सबसे बेहतरीन फील्डिंग साइड है. उन्होंने अरने 79.41 फीसद कैच लपके हैं. CSK को कैच पकड़ने के अब तक 34 मौके मिले, जिसमें उसने सिर्फ 7 कैच ही टपकाए हैं. साफ है LSG को चेन्नई की बैटिंग और बॉलिंग के अलावा फील्डिंग से भी बचकर रहना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.