Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्रिटेन के राजा के भाई प्रिंस एंड्रयू को पुलि... Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के... Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ... पर्यटकों को बड़ा झटका! हिमाचल सरकार ने बढ़ाई एंट्री फीस; अब कार और बस से जाना होगा महंगा, 1 अप्रैल स... Lawrence Bishnoi: हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई बरी, चंडीगढ़ कोर्ट ने 7 साल पुराने केस में सुनाय... इंसानियत शर्मसार: 22 पिल्लों को जहर मिले लड्डू खिलाकर मारने की कोशिश, 5 की तड़प-तड़प कर मौत National Highway: पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात, 6-लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; अब घंटों का सफर मिन... Punjab Driving License: पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! ट्रांसपोर्ट विभाग लागू करने जा ... Bhogpur News: भोगपुर में CNG प्लांट के विरोध में फूटा गुस्सा, शहर पूरी तरह बंद; देखें प्रदर्शन की तस... Congress vs AAP: "अस्पताल में इलाज सस्ता, पार्किंग महंगी", कांग्रेस ने पार्किंग रेट को लेकर सीएम भगव...

शाही ईदगाह मस्जिद विवाद: SC ने कमिश्नर सर्वे पर अंतरिम रोक आगे बढ़ाई

21

सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद में कमिश्नर सर्वे पर अंतरिम रोक आगे बढ़ा दी है. वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक नहीं लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि इस मामले में याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं इस पर हाईकोर्ट में सुनवाई चलती रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद की कमिटी की याचिका पर नोटिस जारी किया है.

इस मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी. सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित पक्षों को जवाब दायर करने को कहा है.जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय बेंच ने इस मामले की सुनवाई की. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अंतरिम आदेश जारी रहेगा. यह मामला शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी ने मस्जिद का सर्वे करने के लिए एक कमीशन नियुक्त करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने का है. याचिका दाखिल होने पर सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी. जिसे आज भी जारी रखा.

हाई कोर्ट ने मस्जिद में सर्वे का आदेश दिया था

शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें कोर्ट ने निचली अदालत में इस मामले से संबंधित 15 मुकदमों का ट्रांसफर खुद के समक्ष सुनवाई शुरू की है. मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक की भी मांग की थी. इसके अलावा मुस्लिम पक्ष ने कमिश्नर सर्वे के आदेश को भी चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने मस्जिद में सर्वे का आदेश दिया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति के फैसले पर रोक लगाई थी. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी, लेकिन कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर अंतरिम रोक बरकरार रहेगी.

मथुरा में 13.37 एकड़ जमीन पर विवाद है

आपको बता दें कि मथुरा में 13.37 एकड़ जमीन पर विवाद है. करीब 11 एकड़ पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर है वहीं 2.37 एकड़ जमीन पर शाही ईदगाह मस्जिद है जिसका निर्माण औरंगजेब ने 1669-70 में कराया था. हिंदू पक्ष का दावा है कि औरंगजेब ने श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर बने प्राचीन केशवनाथ मंदिर को तोड़कर शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कराया था.

हिंदू पक्ष का दावा कि औरंगजेब ने 1670 में मंदिर तुड़वाकर अवैध तरीके से कब्जा कर ईदगाह मस्जिद को बनाया था. इसके साथ ही हिंदू प्रतीकों, मंदिर खंभों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि इतिहास में मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने के सबूत नहीं हैं. तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.