Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला

विपक्ष के लिए राजनीतिक हथियार था राम मंदिर, सनातन पर भी उगला जहर- पीएम मोदी

51

लोकसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. इसके साथ ही इंटरव्यू के माध्यम से भी वो जनता तक अपने मुद्दों और विकास कार्यों को पहुंचा रहे हैं. आज शाम साढ़े पांच बजे पीएम मोदी अपने नए इंटरव्यू में देश से जुड़े तमाम अहम सवालों पर विस्तार से जवाब देंगे. ये इंटरव्यू पीएम मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिया है, जिसमें उन्होंने राम मंदिर से लेकर सनातन, केंद्रीय जांच एजेंसी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों को जमकर घेरा है.

पीएम मोदी ने जब ये पूछा गया कि तमिलनाडु में डीएमके के नेताओं ने सनातन पर खूब बयान दिए हैं. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके का जन्म तो नफरती बयान देने के लिए ही हुआ है. डीएमके के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और वो गुस्सा बीजेपी की तरफ डायवर्ट हो रहा है. कांग्रेस को डीएमके से पूछना चाहिए कि उसकी क्या मजबूरी है जो सनातन के खिलाफ इतना जहर उगलती है.

विपक्ष के लिए राजनीतिक हथियार था राम मंदिर

वहीं, जब प्रधानमंत्री मोदी से ये सवाल पूछा गया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर राजनीतिक रंग नहीं चढ़ना चाहिए था लेकिन हो गया, इस पर क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि उनके (कांग्रेस) लिए ये एक राजनीतिक हथियार था. अब हुआ क्या राम मंदिर बन गया. पीएम मोदी से रूस यूक्रेन युद्ध को रोकने में उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल पूछा गया.

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री?

इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों राष्ट्रपतियों के साथ मेरा बड़ी दोस्तीपूर्ण व्यवहार रहा है. मैंने कहा कि भारत के इतने लोग हैं, हमारे नौजवान फंसे हुए हैं, मुझे आपकी मदद चाहिए. वहीं, जब प्रधानमंत्री ने ये पूछा गया कि क्या इलेक्टोरल बॉन्ड का फैसला गलत था? विपक्ष कहता है कि ED-CBI-IT इन सारी एजेंसियों पर बीजेपी हावी है. वो तो चुनाव आयोग भी इसमें जोड़ते हैं. पीएम मोदी ने इस सवाल का भी बखूबी जवाब दिया. बता दें कि पीएम मोदी का पूरा इंटरव्यू 5.30 बजे प्रसारित होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.