Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

बिहार: रात 3 बजे खुलवाई दुकान… लिया गुटखा, रुपये मांगे तो मार दी गोली

53

बिहार के आरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहा सोमवार की देर रात गुटखा का पैसा मांगा मांगने पर बदमाशो ने बुजुर्ग किराना दुकानदार को गोली मार दी. गोली लगने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. रात में फायर की आवाज सुन परिजन जाग गए. बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्त्ती कराया. हालत गंभीर होने पर दुकानदार को पटना के लिए रेफर किया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की है. बिहिया थानाध्यक्ष मामले की छानबीन कर रहे हैं. बदमाशों द्वारा बुजुर्ग दुकानदार को गोली मारने की वारदात से इलाके में कोहराम मच गया. लोग इस वारदात से दहशत में हैं. दुकानदार को दो गोली मारी गईं हैं. इनमें एक गोली दाहिने साइड सीने में और दूसरी पीठ में लगी है.

घटना भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव की है. यहां के 55 वर्षीय विजय साह को आरोपियों ने गुटखा के पैसे मांगने पर गोली मारी गई है. घटना के मुताबिक, विजय अपने घर में ही एक किराना का दुकान चलाते हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार की देर रात करीब 3 बजे तीन युवक उनकी दुकान पर आए. उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया और दुकान खुलवाई. युवकों ने उनसे गुटखा मांगा. उन्होंने उन्हें गुटखा दे दिया. वह गुटखा लेकर बगैर पैसे दिए वहां से जाने लगे. उन्होंने युवकों से गुटखे के पैसे मांगे. युवकों ने पैसा देने से मना कर दिया.

उन्होंने जब दोबारा उनसे पैसे मांगे तो एक युवक ने उन्हें गोली मार दी. गोली मारने के बाद सभी युवक वहां से भाग गए. फायर की आवाज सुनकर विजय के परिजन जाग गए. उन्होंने विजय को लहूलुहान हालत में देखा तो वह घबरा गए. उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया. परिजन उन्हें पटना न ले जाकर आरा के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.

विजय का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी अधेड़ व्यक्ति को एक गोली पेट में एवं एक गोली छाती में लगी है. गोली लगने के कारण उनका लंग्स एवं बड़ी आंत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. उन्होंने बताया कि तत्काल ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और उनके सभी डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है. अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है, लेकिन इसके बावजूद अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.