Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

रायपुर में डिप्‍टी CM विजय शर्मा ने पुलिस वालों संग खेली होली, बजाया नगाड़ा और गाए फाग गीत, DJ पर थिरके जवान

47

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल आम लोगों के बाद आज पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। होली इस उत्सव में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दोपहर 12 बजे रायपुर के पुलिस कालोनी पहुंचे। यहां उपमुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों के साथ होली खेली और पुलिस जवानों और उनके परिवार को शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगाड़ा भी बजाया और फाग गीत गाए।

दरअसल, रंगों के त्योहार होली को लेकर दो दिन लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे रायपुर के पुलिसकर्मी आज रंग और गुलाल में सराबोर दिखे। राजधानी के पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मियों ने आज होली मनाई। इस दौरान पुलिस के जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और जमकर धमाल मचाया।

इस उत्सव में पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस जवानों को होली की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पुलिसकर्मी रंग-गुलाल के साथ होली के गानों पर जमकर थिरके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.