Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज

43

सुकमा।छत्‍तीसगढ़ सहित पूरे देश में रंगोंं का पर्व हर्षोल्‍लास से मनाया गया। इसी बीच छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले से अनोखे तरीके से होली मनाने की खबर सामने आई है। यहां पर होलिका दहन के बाद लोग अंगारों पर चलते हैं। अनोखे तरीके से होली मनाने का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, होली पर सुकमा जिले के पेंदलनार गांव में अनोखी परंपरा है। यहां होलिका दहन के बाद ग्रामीण आग पर नंगे पैर चलते हैं। बताया जाता है कि बड़ी संख्‍या में मन्‍नत के लिए यहां लोग आते हैं और मन्‍नत पूरी होने पर यहां आते हैं। इसके बाद नंगे पैर आग पर चलते हैं। वहीं मन्‍नतधारियों का कहना है कि नंगे पैर दहकते आग पर चलने से पैर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सुख-शांति और स्‍वस्‍थ रहने के लिए वर्षों से ये परंपरा चलती आ रही है। ग्रामीणों का मानना है कि इस परंपरा से गांव में सुख-शांति बनी रहती है। बताया जा रहा है कि ये प्रथा इसी गांव में है, जिसे आसपास के गांव के लोग देखने आते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.