Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

200 लोगों को हैंडल कर नहीं सकते तो रामनवमी शोभा यात्रा पर ममता सरकार को कोर्ट की फटकार

49

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी शोभा यात्रा निकालने का मामला कोर्ट पहुंच गया है. राज्य सरकार ने पिछले साल की यात्रा और मौजूदा समय में उतना फोर्स न होने का हवाला देते हुए यात्रा रोकने की बात कही. इस पर कोर्ट ने कहा, अगर 200 लोगों के जुलूस को पुलिस नहीं संभाल सकती तब तो कुछ कहने को नहीं रह जाता.

दरअसल, इस यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद कर रहा है. मामले में राज्य सरकार ने कोर्ट में कहा कि पिछले साल इस शोभा यात्रा में 10 से 12 हजार लोग थे. बवाल के मामले की एनआईए की जांच चल रही है. सरकार अकेले हावड़ा में 17 जुलूसों की परमिशन दे चुकी है. इस साल हमारे पास उतना फोर्स नहीं है. इसलिए यात्रा को रोक दिया जाए.

जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार केंद्रीय बलों की मदद ले

इस पर कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार केंद्रीय बलों की मदद ले और रामनवमी शोभा यात्रा का आयोजन करे. साथ ही विश्व हिंदू परिषद 200 लोगों के साथ शोभा यात्रा की पुष्टि करे. आवश्यक हो तो टेम्पलेट बांटकर इसकी जानकारी दे.

बताते चलें कि रामनवमी पर बीते साल देश के कई राज्यों में हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं. इसमें बंगाल के हावड़ा में भी हिंसा हुई थी. यहां शोभायात्रा पर पथराव की घटना हुई थी.इसके साथ ही सड़कों खड़े वाहनों को फूंक दिया गया था. इस हिंसा में कई लोग घायल हुए थे. पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था.

‘मेरी आंख और कान खुले हैं’

इस मामले पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरा था. उन्होंने कहा था, सुना है हावड़ा में दंगा हो गया. मेरी आंख और कान खुले हैं. रोजे के समय मुस्लिम कोई गलत काम नहीं करते. हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. मैं दंगा फैलाने वालों का समर्थन नहीं करती, ऐसे लोग देश के दुश्मन हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.