Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छिंदवाड़ा में रोड़ शो के दौरान ग्रामीण की बात सुनकर मुस्कुरा उठे कमलनाथ, जानिए क्या है पूरा मामला..

26

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में रोड शो किया। यहां पर उन्होंने नकुलनाथ के समर्थन में वोट देने की लोगों से अपील की इस दौरान एक व्यक्ति ने कमलनाथ से कहा कि सब बदल गए पर हम नहीं बदलेंगे। यह बात सुनकर कमलनाथ मुस्कुरा उठे और उस व्यक्ति से हाथ मिलाने लगे। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रामगढ़ी से सारना तक रोड़ शो किया इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों से भी मुलाकात की जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जोरदार स्वागत भी हुआ।

आपको बता दें कि जब कमलनाथ ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे तब एक व्यक्ति ने कमलनाथ से कहा कि सब बदल गए पर हम नहीं बदलेंगे छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं इसको लेकर ही उस व्यक्ति ने यह बात कमलनाथ से कही होगी। कमलनाथ का सारना क्षेत्र का दौरा महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है क्योंकि इस क्षेत्र के बड़े नेता अमित सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए हैं। कमलनाथ को रोड़ शो में मिली जनता की प्रतिक्रिया से कांग्रेस में उत्साह का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.