Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

राजद के घोषणापत्र पर चिराग पासवान ने कसा तंज, कहा- ये कैसे नौकरियां बांटते हैं ये बताने की जरूरत नहीं

25

पटनाः लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में पूरे देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है। वहीं, राजद के घोषणा पत्र पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने तंज कसा है।

“चुनावी समय में वादे बहुत बड़े-बड़े किए जाते हैं पर…”
चिराग पासवान ने कहा अगर वह एक करोड़ लोगों को नौकरी दे सकते हैं तो लंबे समय तक उनके परिवार के लोग बिहार के सत्ता में रहे। उस समय कैसे नौकरियां बांटी गई, ये हमें बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावी समय में वादे बहुत बड़े-बड़े किए जाते हैं पर हकीकत जब खुद सत्ता में आते हैं तो उसके बाद पता चलती है। आगे उन्होंने कहा कि आज लोकसभा के चुनाव हैं, जिसमें बिहार की जनता मन बना चुकी है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है।

‘बिहार की 40 की 40 सीट हम लोग जीतेंगे’
लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के लोग भी उत्तर प्रदेश को उदाहरण के तौर पर देख चुके हैं कि सही मायनों में एक डबल इंजन की सरकार ही राज्य का विकास कर सकती है। बिहार की 40 की 40 सीट और देश की 400 सीट हम लोग जीतेंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। तेजस्वी ने राजद ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान करते हुए घोषणा पत्र को परिवर्तन पत्र का नाम दिया है। घोषणा पत्र में पूरे देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.