Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, सीवरेज से मिला शव— दो आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्... मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने स... देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का ... 'डांट से सटक गया था दिमाग', पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिल... मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंध... दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा

21वें फ्लोर पर दोस्त संग कर रहा था फोटोग्राफी… अचानक लगा दी छलांग; मिला सुसाइड नोट

47

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक नाबालिग लड़के ने 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी. यह घटना शुक्रवार सुबह इंदिरापुरम इलाके के एटीएस एडवांटेज सोसायटी की है. सोसायटी की 21वीं मंजिल से गिरकर 17 वर्षीय नव खन्ना उर्फ कविष की मौत हो गई. वह 11वीं कक्षा का छात्र था. पुलिस को मृतक छात्र के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय कविष शुक्रवार सुबह अपने दोस्त से मिलने एटीएस सोसायटी के किसी फ्लैट में गया हुआ था. यहां पर साथ में उसने छत पर जाककर दोस्त के संग मोबाइल से कुछ फोटो और वीडियो बनाए. थोड़ी देर बाद उसका दोस्त किसी काम से छत से नीचे चला जाता है.

नीचे झांक कर देखा तो दोस्त के उड़े होश

इसी दौरान उसके दोस्त को नीचे गिरने की कुछ आवाज आती है. वह अपने फ्लैट से नीचे झांक कर देखता है तो उसका दोस्त कविष पड़ा हुआ था. यह देख कर उसके होश उड़ जाते हैं. 21वीं मंजिल से नाबालिग लड़के के नीचे गिरने पर परिजन व सोसायटी के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे पास के शांति गोपाल हॉस्पिटल ले कर गए. जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शव के पास से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों की टीम को नाबालिग युवक के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है. वह सुसाइड नोट अब पुलिस के पास है. इस सुसाइड में लिखी गई बातों पर अब जांच की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी ये नहीं बताया कि सुसाइड नोट में क्या लिखा है. पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया में ये आत्महत्या का मामला है. पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों समेत सभी एंगलों पर जांच करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.