Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

सावन के तीसरे सोमवार को होगा भगवान ओंकारेश्वर का महाश्रृंगार

54

 खंडवा । सावन के अधिक मास में तीसरे सोमवार को भगवान ओंकारेश्वर का महाश्रृंगार होगा। ज्योतिर्लिंग के मूलस्वरूप का फूल, मेवे और मिष्ठान से श्रृंगार कर मुकुट धारण करवाया जाएगा।

यह श्रृंगार साल में सिर्फ एक बार होता है। इसके अलावा मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। सोमवार को परंपरा अनुसार भगवान ओंकारेश्वर और भगवान ममलेश्वर पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण और नौकाविहार करेंगे। रविवार को अवकाश होने से मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ रही।

तीर्थनगरी में सोमवार को सुबह से दर्शन-पूजन उपरांत दोपहर में भोग आरती के बाद भगवान ओंकारेश्वर का महाश्रृंगार होगा। भगवान को दूल्हे की तरह सजाया जाएगा। फूल और भांग-मेवें से श्रृंगार हाेगा।

इस मौके पर भगवान को करीब 501 किलो लड्डू और पेड़े के मिष्ठान का भोग लगाया जाएगा। शाम चार बजे मंदिर से भगवान ओंकारेश्वर पालकी में विराजमान होकर कर कोटीतीर्थ घाट पहुंचेंगे। यहां पंडि‍त राजराजेश्वर दीक्षित के आर्चायरत में भगवान का पूजन व और अभिषेक होगा।

भगवान ममलेश्वर भी गोमुख घाट पर पूजन-अभिषेक हाेगा। इसके बाद भगवान ओंंकारेश्वर नौका विहार कर गोमुख घाट पहुंचेंगे। यहां से दोनों सवारियां पैदल जेपी चौक पहुंचेंगी। यहां भक्तों को दर्शन देने के बाद भगवान वापस मंदिर लौट जाएंगे।

भीड़ को देखते हुए सुबह नौ बजे से भगवान ओंकारेश्वर को सीधे जल और फूल चढ़ाना प्रतिबंधित रहेगा। नाव संचालन और वीआइपी दर्शन पर भी प्रतिबंध रहेगा।

मंदिर ट्रस्ट के पंड़ित आशीष दीक्षित ने बताया कि सावन के अधिक मास में तीसरे सोमवार को साल भर में एक ही बार भगवान का महाश्रृंगार होता है। उन्हे चांदी का मुकुट पहनाया जाता है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। इसकी तैयारियां की जा रही है।

,सोमवार को सुबह साढ़े चार बजे से मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुल जाएगा। मंदिर की फूलों से सजावट रविवार रात में ही हो जाएगी। रविवार को भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सोमवार को भी मंदिर और पालकी यात्रा में भीड़ रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.