Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्‍मार्ट सिटी के तहत लगी लाइट ले जा रहे चोर, प्रकाश व्यवस्था बेदम

33

जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से गांधीग्राम, बम्हौरी तिराहा, नई बस्ती तिराहा, बरनू तिराहा तक सड़क के किनारे लगे हाई मास्ट लाइट लगभग एक महीने से बंद हैं। रात में सड़क के चारों अंधेरा छाया रहता है। यहां तक कि चौराहे, तिराहे व डायवर्सन मार्ग पर भी अंधेरा रहता है। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

एक्सीडेंट जोन पर भी छाया है अंधेरा

बस्तियों के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रकाश व्यवस्था के लिए सड़क के किनारे व सड़क के बीचों-बीच खंबे करके स्ट्रीट लाइट चालू की गई थी। लेकिन, पिछले एक माह से प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। वहीं राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि रात में सड़क से गुरजने में डर लगता है। फोर लाइन के किनारे रहने बाले वाशिंदों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। केवल पहरेवा से सिहोरा, मोहतरा, टोलप्लाजा के पास व गोसलपुर थाने के पास लाइट चालू रहती है।

एक्सीडेंट जोन पर भी छाया है अंधेरा

गांधीग्राम, धमकी, बरनू व जुझारी चौराहा समेत डायवर्सन पर अनेकों बार एक्सीडेंट हो चुके हैं। ये स्थल एक्सीडेंटल जोन हैं फिर भी अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे में वाहन चालकों को वाहन की साइड बदलने में एक्सीडेंट का भय बना रहता है। ऐडवोकेट राघवेन्द्र त्रिपाठी, आशीष आचार्य, वासुदेव मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, कमलेश असाटी, अरविन्द सिंह गौर, ओम प्रकाश चौरसिया, शुभम द्विवेदी, अशोक तिवारी ने बताया कि सड़क पर किनारे वाहन खड़े रहते हैं व कभी-कभी तो सड़कों पर मवेशियों का झुंड बैठा रहता है। लेकिन, स्ट्रीट लाइट न जलने के कारण अंधेरे में अनेक वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। उन्होने एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से शीघ्र प्रकाश व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.