Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा

महाराष्ट्र: कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने उतरा परिवार, 5 लोगों की हो गई मौत

22

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. अहमदनगर जिले के नेवासा ब्लॉक के वकाडी गांव में एक पालतू बिल्ली सूखे कुएं में गिर गई. इस बिल्ली को बचाने के लिए परिवार के पांच लोग कुएं उतरे और सभी की जान चली गई. इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए. अहमदनगर जिला प्रशासन की बचाव टीम को मौके पर भेजा गया. आनन-फानन में सूखे कुएं से परिवार के शवों को बाहर निकाला गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे कुएं में पालतू बिल्ली के गिरने के बाद परिवार के लोग उसे बचाने के लिए नीचे उतरे हुए थे. सूखे कुएं में जहरीली गैस फैली हुई थी. इस कारण जो भी शख्स नीचे उतर रहा था, वह ऊपर नहीं आ सका. परिवार के लोगों का हालचाल जानने के लिए और भी लोग नीचे उतरे और वह भी बाहर नहीं आ सके.

देर रात तक निकाले गए कुएं से शव

नेवासा पुलिस स्टेशन के थाना इंचार्ज धनंजय जाधव ने कहा कि शवों को निकालने का काम बुधवार रात 12.30 बजे तक जारी रहा. जहां एक शव मंगलवार रात करीब 11 बजे निकाला गया, वहीं बाकी शवों को अगले डेढ़ घंटे में निकाल लिया गया. जाधव ने आगे कहा कि पीड़ितों में से एक 35 वर्षीय विजय माणिक काले को कुएं से जल्दी बाहर निकाल लिया गया. इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गई.

बचाने के लिए किए गए सभी इंतजाम

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, कुएं में उतरे पीड़ितों तक ऑक्सीजन पहुंचने और अंदर से गंदगी निकालने के लिए अहमदनगर नगर निगम की टीम ने दो बड़े सक्शन पंप भी लगाए थे. इसके बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. अधिकारियों ने बताया कि सूखे कुएं में जहरीली गैस फैली हुई थी. परिवार के लोगों को बचाने के लिए पांच एंबुलेंस को भी मौके पर तैयार रखा गया था. बिल्ली को बचाने के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.