Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार

21

धरमपुरी। पुलिस ने 11 दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में सफलता हासिल करते हुए सोमवार को पर्दाफाश किया। एसडीओपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी ने हत्या की थी। दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार दोपहर को पुलिस थाना में एसडीओपी अंकित सोनी ने प्रेस वार्ता कर गत 28 मार्च को हुए अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया। मात्र 11 दिन के अंतराल में पुलिस ने उक्त मामले का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता अर्जित की। एसपी मनोज कुमार सिंह व एएसपी डा. इंद्रजीत वाकलवार द्वारा एसडीओपी मनावर को मामले को लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे।

इस पर एसडीओपी ने धरमपुरी टीआइ संतोषसिंह यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम के माध्यम से पुलिस ने उक्त मामले में हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया। एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। टीम में एसआइ कमलकिशोर चौहान, अतुल जोशी, एएसआइ राजेश कंसाना, महिला प्रधान आरक्षक सीमा, आरक्षक चंपालाल बघेल, पंकज, सुशील, अभिषेक, सायबर सेल प्रधान आरक्षक सर्वेश की भूमिका रही।

यह था मामला

गत 28 मार्च को थानांतर्गत ग्राम देवलरा के खट्यापुरा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसके सिर पर पत्थर मार हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व अज्ञात आरोपित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस टीम ने मीडिया व अन्य माध्यम से शव की पहचान का अभियान चलाया, जिसमें गलसिंह पुत्र ओंकारसिंह निवासी ग्राम बागसुल थाना धार ने अपने छोटे भाई 30 वर्षीय सोहन पुत्र ओंकार सिंह के रूप में मृतक की पहचान की।

विवेचना के दौरान मृतक सोहन की पत्नी कुसुम बाई के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। इसमें 34 वर्षीय शंकर पुत्र दशरथ डावर निवासी निगरनी थाना मनावर द्वारा मृतक की पत्नी कुसुम बाई से लगातार बात करना पाया गया। इसके बाद शंकर डावर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। इसमें बताया कि कुसुम से उसके पांच महीने से प्रेम संबंध थे। सोहन को पत्नी कुसुम बाई के चरित्र पर शंका थी। इस कारण वह उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने मृतक की पत्नी कुसुम व प्रेमी सोहन को गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !