Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

इंदौर में नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई का अक्षय बम ने किया विरोध, कहा – देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय…

44

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम ने आज एमओजी लाइन में नगर निगम और प्रशासन के द्वारा की जा रही कार्रवाई का मौके पर जाकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों के साथ प्रशासन के द्वारा इस तरह का व्यवहार किया जाना निंदनीय है। इन नागरिकों पर लाठीचार्ज मनमानी का प्रतीक है।

नगर निगम की टीम जिला प्रशासन और पुलिस के साथ आज एमओजी लाइन में पूर्व सैनिकों के 110 घरों को तोड़ने के लिए पहुंच गई थी । इस कार्रवाई का पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों के द्वारा विरोध किया जा रहा था। इस बारे में जानकारी मिलते ही कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम मौके पर पहुंचे। उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि निगम के द्वारा इन नागरिकों को शनिवार के दिन नोटिस दिया गया । ताकि यह न्यायालय में जाकर न्याय की गुहार नहीं लगा सके।

आज सोमवार को सुबह से नगर निगम की रिमूवल गैंग प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ इन लोगों के मकान को तोड़ने के लिए पहुंच गई। इस कार्रवाई का बम के द्वारा नागरिकों के साथ मिलकर विरोध किया गया । जब विरोध के स्वर तेज होने लगे तो इन नागरिकों को छत्रीपुरा थाना ले जाया गया। इन नागरिकों के साथ अक्षय बम भी थाने पर पहुंचे । उन्होंने नागरिकों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए मोर्चा लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.