Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानें वादों की लिस्ट में क्या-क्या?

45

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने, पार्टी का प्रचार और घोषणा पत्र जारी करने में जुट गई हैं. इस बीच आज यानि 5 अप्रैल को कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी आज पार्टी मुख्यालय में घोषणापत्र जारी करेंगे.

घोषणापत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियों पर फोकस किया जा सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी आज पार्टी मुख्यालय में सुबह करीब साढ़े 11 बजे लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे. अपने मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने कई तरह की गारंटियां शामिल की हैं. युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के लिए ये गारंटियां तैयार की गई हैं.

5 न्याय का ऐलान

पार्टी के घोषणापत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियां शामिल रहेंगी. पार्टी को उम्मीद है कि उनकी ऐतिहासिक गारंटियां लोगों की तकदीर बदल देंगी. लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. सभी दलों के नेता जनता के बीच जा रहे हैं और वादों का पिटारा खोल रहे हैं. पार्टी के घोषणापत्र में 5 न्याय शामिल है जिनमें किसान न्याय, नारी न्याय, युवा न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय शामिल है. इसके अलावा भी कांग्रेस के घोषणापत्र में कई वादे किए जा सकते हैं.

घोषणा पत्र में कई गारंटी

सूत्रों के अनुसार पार्टी अपने घोषणा पत्र में जाति जनगणना का वादा, OPS का वादा, 30 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषण कर सकती है. साथ ही कांग्रेस महिलाओं को हर महीने 6000 रुपये महीना देने का वादा कर सकती है. पार्टी घोषणा पत्र में अग्निवीर योजना बंद करने का भी वादा कर सकती है. साथ ही किसानों को MSP की गारंटी देने का भी ऐलान घोषणा पत्र में किया जा सकता है. 450 रुपये में गैस सिलेंडर के साथ-साथ डीजल-पेट्रोल कीमत कम करने का वादा भी किया जा सकता है. घोषणा पत्र में जम्मू कश्मीर का जिक्र भी किया जा सकता है जिसमें वादा किया जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य और लद्दाख को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा.

घर-घर गारंटी अभियान

घोषणापत्र जारी करने के अगले दिन खरगे और राहुल गांधी जयपुर और हैदराबाद में चुनावी रैली करेंगे. साथ ही घोषणा पत्र जारी करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता, आगामी कुछ हफ्तों में पूरे भारत में आठ करोड़ परिवारों को ये गारंटी कार्ड बाटेंगे. इन गारंटी कार्ड को 14 अलग-अलग भाषाओं में छापा गया है. हर गारंटी कार्ड में एतिहासिक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी द्वारा घोषित किए गए पांच न्याय और 25 गारंटियों की जानकारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.