Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

450 स्थानों पर खंगाले कैमरे, तब पता चला गहने चुराने वाले फ्लाइट से दिल्ली भागे हैं

24

इंदौर। एमआईजी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। आरोपितों ने श्रीनगर में कारोबारी के घर से लाखों के आभूषण चुराना कबूला है। वारदात के बाद आरोपित फ्लाइट से दिल्ली भागे थे। गिरोह का सरगना फरार है। आरोपित पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी करना स्वीकार चुके हैं।

डीसीपी (जोन-2) अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक 20 दिन पूर्व श्रीनगर (एक्सटेंशन) में कारोबारी के सूने घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो हुडी और मास्क लगाकर भागते बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले।

450 स्थानों पर खंगाले कैमरे

पुलिस ने करीब 450 स्थानों के कैमरे खंगाले और आरोपितों की शिनाख्त की। घटना के बाद आरोपितों ने मास्क हटा लिया था। फुटेज से कड़ियां जोड़ने पर पता चला कि आरोपित फ्लाइट से दिल्ली भागे हैं। एसीपी नरेंद्र रावत ने लसूड़िया, एमआईजी, विजय नगर और खजराना थाने के पुलिसकर्मियों की टीम गठित की और जवानों को दिल्ली भेजा।

दिल्ली से मौरबी पहुंच गए थे

साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन निकाली तो पता चला दिल्ली से मौरबी (गुजरात) पहुंच चुके हैं। पुलिस आरोपितों का पीछा करती रही। मंगलवार को समित पुत्र सुनारसिंह टकराना निवासी उमरती बरला बड़वानी, कद्दा उर्फ बलवीर पुत्र नरेंद्र कल्याणे निवासी आकाश नगर (द्वारकापुरी) और कालू उर्फ रामराज पुत्र इंदेश्वरी मौर्या निवासी आकाश नगर को पकड़ लिया।

ताला-चाबी बनाने के बहाने सूने घर में रैकी

आरोपित समित फिलहाल आकाश नगर में रहता है। आरोपित कालू मूलत: आलापुरा नवापुरा कुंडा उप्र का रहने वाला है। उसने बताया कि गिरोह का सरगना गुरदीपसिंह पुत्र विजयसिंह निवासी आकाश नगर है। आरोपित ताला-चाबी बनाने के बहाने सूने घरों की रैकी करते थे। मौका देखकर चोरी करने घुस जाते थे।

आरोपितों से गहने बरामद

आरोपितों ने चाणक्य अपार्टमेंट में संदीप सोलंकी और नेहरू नगर में ज्योति गोयल के घर से लाखों रुपये के आभूषण चुराना कबूल लिया है। एसआई राहुल डाबर के मुताबिक चोर ब्रांडेड कपड़े, जुआ-सट्टा, शराब-ड्रग्स पार्टी और फ्लाइट से घूमने के शौकीन हैं। वारदात के बाद आभूषणों का बंटवारा कर लेते थे। पुलिस ने सोने की चेन, हार और 35 हजार नकद जब्त किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.