Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SAD Election Campaign: सुखबीर बादल का बड़ा दांव, पंजाब में अकाली सरकार बनने पर मिलेगी ₹3100 बुढ़ापा ... Punjab Police Encounter: बठिंडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, गिरोह के ... विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Vigilance Raid: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, कानूनगो का भाई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ... प्रतिशोध की आग: नौकरी से निकाला तो युवक ने फैक्ट्री को ही फूंक दिया, मंजर देख दहल गए लोग Punjab Crime News: पंजाब में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरों का मंजर देख पुलिस की फटी रह ... Punjab Politics: पंजाब के DGP और मुख्य सचिव की केंद्र से शिकायत! सुखजिंदर रंधावा ने केंद्रीय गृह सचि... Punjab Politics: AAP की रैली में अधिकारियों का संबोधन! मजीठिया ने DGP और मुख्य सचिव को बताया 'पार्टी... Punjab Politics: "CM मान को हटाने की तैयारी!" अकाली दल का बड़ा दावा—फोर्टिस अस्पताल बना 'सियासी वेंट... Sukhpal Khaira vs CM Mann: सीएम भगवंत मान की 'नशे पर शपथ' पर सुखपाल खैहरा का तीखा हमला, बताया- 'शर्म...

हाई काेर्ट से बंसल कंस्ट्रक्शन के निदेशकों को मिली जमानत

33

जबलपुर। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने भोपाल स्थित बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों अनिल बंसल व कुणाल बंसल की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी करते हुए सशर्त जमानत का लाभ दे दिया। इसके तहत बिना अनुमति देश नहीं छोड़ सकते। साथ ही जांच एजेंसी व अदालत को सहयोग करना होगा। मामला भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को 20 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप से जुड़ा है।

दो निदेशकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था

दरअसल, सड़क निर्माण का ठेका पाने के लिए एनएचएआइ अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में सीबीआई ने कंपनी के दो निदेशकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। कंपनी और एनएचएआई के कुछ अन्य कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया था। भोपाल की सीबीआइ विशेष अदालत ने 12 मार्च को कंपनी के निदेशकों की जमानत अर्जी इस टिप्पणी के साथ निरस्त कर दी थी कि उनके विरुद्ध आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। लिहाजा, दोनों निदेशकों ने हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की है।

सुनवाई के दौरान आवेदकों अनिल बंसल व कुणाल बंसल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि मामले में प्रारंभिक जांच पूर्ण हो चुकी है। सीबीआइ दो बार रिमांड में ले चुकी है। गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। ऐसे में जेल में बंद आवेदकों को जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। इस तरह अधिक समय तक जेल में रखना न्यायसंगत नहीं है। वहीं सीबीआइ के अधिवक्ता विक्रम सिंह ने उक्त दलील का विरोध करते हुए कहा कि अभी मामले में और जांच बाकी है। यदि इस स्थिति में जमानत का लाभ दे दिया गया तो आवेदक प्रभावशाली होने के कारण गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। इस संदेह से इन्कार नहीं किया जा सकता। केस डायरी मिल गई है, मामला तैयार करने के लिए कुछ समय और चाहिए। हाई कोर्ट ने निवेदन को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई एक अप्रैल तक बढ़ा दी। साथ ही सीबीआइ को केस डायरी पेश करने के निर्देश भी दे दिए। कोर्ट ने मोहलत दी। जिसके बाद आदेश सुना दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.