Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

दारोगा पर छेड़छाड़ का आरोप, रातभर धरने पर बैठे रहे विधायक; अब दर्ज हुई FIR

42

यूपी के लखीमपुर खीरी में दारोगा पर अपनी ही मकान मालकिन से छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगा है. पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो विधायक योगेश वर्मा सदर कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर का नाम अभय मिश्रा है. वह पिछले कुछ समय से यहां अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था.

दारोगा की पत्नी भी पुलिस में नौकरी करती है. आरोप है कि शनिवार को दारोगा अभय शराब पीकर घर आया. यहां उसने अपनी ही मकान मालकिन से छेड़छाड़ शुरू कर दी. जिस पर मकान मालकिन से उसकी बहस हो गई. बात बढ़ी को दारोगा की पत्नी भी वहां आ गई. दोनों पक्षों में विवाद चल ही रहा था कि दारोगा और उसकी पत्नी ने मकान मालकिन और उसके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी.

पीड़िता ने इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची. बताया जा रहा है कि पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस ने दारोगा के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया. जैसे ही मामले की भनक लखीमपुर सदर के विधायक योगेश वर्मा को लगी तो वह अपने कुछ समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए. उन्होंने पुलिसकर्मियों से मामला दर्ज करने को कहा. लेकिन फिर भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया. जिसके बाद विधायक थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए. वह देर रात 11:30 बजे धरने पर बैठे. इस दौरान खूब हंगामा भी हुआ. तब जाकर पुलिस ने दारोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया. वो भी अगले दिन के सुबह चार बजे.

मामले में आगामी कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी दारोगा के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज किया है. तो वहीं, आरोपी की पत्नी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. बता दें, पीड़ित महिला सीतापुर से सांसद राजेश वर्मा की भतीजी है. पीड़िता की मानें तो दारोगा उनके घर परिवार सहित किराए पर रहता है. शनिवार को दारोगा शराब पीकर आया तो नशे में उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा. पीड़िता ने कहा कि विरोध करने पर दारोगा और उसकी पत्नी ने हमारे परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी. पुलिस ने भी मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया. बाद में विधायक के धरने के बाद मामला दर्ज किया गया. फिलहाल मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.