Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लखनऊ के फील्डर ने टपकाया आसान सा कैच, गेंद को छू भी नहीं सका, पकड़ना तो दूर की बात

30

आईपीएल का नया सीजन शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे इसका रंग और खुमार चढ़ रहा है. शुरुआती 3 मैचों में ही कुछ दमदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं, जबकि कुछ बेहतरीन फील्डिंग के नजारे भी दिखे हैं. हर सीजन में ताबड़तोड़ बैटिंग और धारदार बॉलिंग के अलावा सनसनीखेज फील्डिंग भी देखने को मिलती है, जिसमें कुछ हैरतअंगेज कैच होना भी स्वाभाविक है. लेकिन कुछ ऐसे मौके भी आते हैं, जब फील्डर्स हाथ में आए बेहद साधारण कैच को भी टपका देते हैं. राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में कुछ ऐसा ही हुआ, जब मोहसिन खान ने एक बहुत ही आसान कैच छोड़ दिया.

जयपुर में रविवार 24 मार्च को राजस्थान और लखनऊ की टीमें इस सीजन में अपना पहला मैच खेलने उतरीं. राजस्थान ने इस मैच में पहले बैटिंग की और जल्द ही उसने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे. जॉस बटलर तो ज्यादा कुछ नहीं कर सके जबकि यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत के बाद विकेट गंवा दिया. ऐसे में संजू सैमसन और रियान पराग ने पारी को संभाला और दोनों ने टीम को 100 के स्कोर के पार पहुंचाया.

मोहसिन ने छोड़ा आसान सा कैच

पिछले कई सीजन से राजस्थान का हिस्सा रहे रियान पराग को इस बार प्रमोट कर चौथे नंबर पर भेजा गया था और उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स जमाकर अच्छी शुरुआत की थी. दोनों की साझेदारी लंबी होती गई और यहीं पर लखनऊ के पास विकेट का एक मौका आया. 13वें ओवर में स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद पर रियान ने स्लॉग स्वीप खेला लेकिन गेंद स्क्वायर लेग की ओर हवा में ऊंची उठ गई.

अब जिस तरह का कैच था, उसे देखकर तो यही लग रहा था कि स्कूल में छोटी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा भी अगर क्रिकेट खेलता हो, तो उसे लपक लेता, लेकिन वहां फील्डिंग कर रहे लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान के लिए ये भी मुश्किल साबित हुआ. वो गेंद को जज ही नहीं कर सके और कैच छूट गया. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी कि गेंद उनके हाथ में आई भी नहीं और उनसे भी करीब आधा फीट दूर थी. मोहसिन की ऐसी फील्डिंग देखकर लखनऊ के खिलाड़ी अपनी खीझ नहीं छुपा सके.

पराग की दमदार पारी

रियान पराग का कैच जिस वक्त छूटा, तब वह 29 रनों पर खेल रहे थे. वो इसका ज्यादा फायदा तो नहीं उठा सके और 15वें ओवर में आउट हो गए लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अपने स्कोर में 14 रन और जोड़ दिए थे. वो 29 गेंदों में 43 रन बनाकर नवीन उल हक की गेंद पर आउट हुए. रियान ने कप्तान सैमसन के साथ 59 गेंदों में 95 रनों की दमदार साझेदारी की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.