Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम?

परीक्षा देने आई युवती से दीदी के देवर ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर चुप कराया, दहेज की बात पर तोड़ा रिश्ता

41

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में छतरपुर शहर से परीक्षा देने आई एक युवती के साथ आरोपित ने पहले दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस में शिकायत से रोकने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। जब शादी करने की बात हुई तो आरोपित ने दहेज मांग लिया। इस पर पीड़िता नाराज हो गई और उसने पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज करा दी है। पीड़िता ने मामले की शिकायत छतरपुर जिला पुलिस को की थी। घटनास्थल हबीबगंज होने के कारण केस डायरी भोपाल भेजी गई। हबीबगंज पुलिस ने असल कायमी करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक 24 साल की युवती मूलत: छतरपुर की रहने वाली है। उसकी बहन की शादी हबीबगंज में हुई है। जनवरी 2023 में वह परीक्षा देने भोपाल आई थी। इस दौरान हबीबगंज क्षेत्र में एक कालोनी में रुकी थी। यहां उसकी बहन के देवर ब्रजबारी साहू ने उससे दुष्कर्म किया। युवती ने जब घटना की शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो आरोपित ने उसे झांसा दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। पीड़िता ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी और वह शादी करने लिए तैयार हो गए। इस दौरान ब्रजबारी और उसके दोस्त रमेश समेत विपिन ने शादी की हामी भरते हुए कहा कि दहेज में चार लाख रुपये लेंगे, इसके बाद ही शादी होगी। इस पर पीड़ित युवती ने घटना की शिकायत छतरपुर पुलिस थाने में की थी। वहां से केस डायरी आने के बाद हबीबगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.