Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

खुड़ैल खुर्द ग्राम सभा में निःशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन

51

इंदौर। इंडेक्स समूह की शहर को नशा मुक्त करने की पहल के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाने की पहल की जा रही है। इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्र में नशा मुक्ति शिविर लगाए जा रहे हैं। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में खुड़ैल (खुर्द) ग्राम सभा में निःशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें लोगों को नशे की लत से दूर रहने की समझाइश दी गई। करीब 127 मरीज इस कैंप में शामिल हुए, जिनका परीक्षण भी किया गया। 56 लोग गुटका, 34 मरीज़ शराब और 4 स्मैक के आदी थे। इस कैम्प की टीम में डॉ. राम गुलाम राजदान, राज हर्षवर्धन, डॉ. आदित्य श्रीवास्तव मनोरोग विभाग और नेत्र रोग, स्त्री और सर्जरी विभाग के रेसिडेंट डॉक्टर्स ने भाग लिया।

शिविर आयोजक नशा रोग एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रामगुलाम राजदान ने कहा कि इस क्षेत्र में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का नशा मुक्ति अभियान एक सार्थक पहल है। नशे के खिलाफ मुहिम यह मददगार साबित होगी। खासतौर पर युवा वर्ग को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज नशा मुक्ति को लेकर सरकार और विभिन्न संगठनों द्वारा योजनाएँ चलाई जा रही हैं। नशे की लत में बर्बाद होते युवाओं को जागरूक करना सबसे जरूरी है। कई क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का सेवन एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है।

कुड़ेल ग्राम में सरपंच श्रीमती पुष्पा ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया, एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव, डीन डॉ. जीएस पटेल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वाति प्रशांत के मार्गदर्शन में किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.