Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

टेसू से बने हर्बल कलर की बिक्री शुरू, वन विभाग ने लगाया स्टाल

28

इंदौर । जंगल से टेसू के फूलों को इकट्ठा कर बनाए हर्बल कलर की वन विभाग ने बिक्री शुरू कर दी। नवरतनबाग स्थित वनमंडल कार्यालय परिसर में स्टाल लगाया गया। जहां इन दिनों गुलाबी और पीले हर्बल कलर लोगों के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे है। दिनभर में 100 से ज्यादा पैकेट बिक चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार से तीन और रंगों में कलर लोगों को दिए जाएंगे। करीब 200 किलो फूलों से रंग तैयार किया गया है।

2018 से वन विभाग हर्बल कलर बनाने में लगा है। इंदौर, चोरल, महू और मानपुर के जंगलों से टेसू के फूलों को इकट्ठा किया गया है। इन्हें सुखाने और पीसने की व्यवस्था चोरल रेंज में की गई है। यह सारा काम वन समिति के माध्यम से करवाया जा रहा है। हर्बल कलर की बिक्री से होने वाली कमाई वन समिति के खातों में जमा की जाएगी। यह काम लघु वनोपज समिति की महिला समूह द्वारा किया जा रहा है। राशि गांव की महिलाओं को देंगे।

बुधवार शाम को हर्बल कलर इंदौर वनमंडल कार्यालय में पहुंचे है। गुरुवार से समिति के माध्यम से स्टाल लगाया जा रहा है। डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि हर्बल कलर की बिक्री शुरू कर दी। सोमवार तक शहरवासियों के लिए हर्बल गुलाल उपलब्ध रहेंगे। इनकी कीमत समिति ने तय की है, जो 40 रुपये प्रति पैकेट रखी गई है। वे बताते है कि पांच रंग में हर्बल कलर तैयार किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.