Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कंधे पर बंदूक टांगकर 60 साल की बुजुर्ग महिला पहुंची थाने, सब रह गए हैरान…

58

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक बुजुर्ग महिला लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी लाइसेंसी बंदूक जमा करने के लिए थाने पहुंची। आपको बता दें कि महिला झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है और अपनी सुरक्षा के लिए वह बंदूक रखती है। यह बंदूक महिला के पिता की थी बुजुर्ग महिला ने इस बंदूक का लाइसेंस अपने नाम करा लिया है।

शाजापुर के लालपुर की रहने वाली भगवती बाई की उम्र 60 साल है और वह कोतवाली थाने पहुंची यहां पर उन्होंने अपनी बंदूक जमा करवाई महिला का कहना था कि यह बंदूक उनके पिता की है और उनके पिता चौकीदार थे। पिता की मौत के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इस बंदूक का लाइसेंस मैंने अपने नाम करा लिया है। मैं अकेली रहती हूं और मजदूरी का काम करती हूं। इसलिए सुरक्षा के लिए बंदूक रखनी पड़ती है।

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाने में हथियार जमा कराए जा रहे हैं। एक 60 वर्षीय महिला ने भी बंदूक जमा करवाई है। यह बंदूक 60 वर्षीय महिला के पिता की थी बाद में महिला ने इस बंदूक का लाइसेंस अपने नाम करा लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.