Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

बावड़ी हादसे में बड़ा अपडेट, पुलिस ने मंदिर समिति के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

37

 इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के चर्चित बावड़ी हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। इंदौर की एक पुरानी बावड़ी के ऊपर अवैध रूप से बने बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में साल भर पहले हुए भीषण हादसे के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर समिति के दो लोगों सेवाराम गालानी और मुरली को गिरफ्तार किया गय़ा है।

बता दें कि जिला प्रशासन और नगर निगम ने अपनी रिपोर्ट में इनको आरोपी बनाया था। आरोपों के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं, इस कार्रवाई से मंदिर समिति के अन्य लोग नाराज बताए जा रहे हैं।बता दें कि करीब एक साल बाद गिरफ्तारी की करवाई हुई है। पिछले साल 30 मार्च 2023 को बावड़ी हादसा हुआ था, जिसमें 36 लोगों की बावड़ी में धसने से मौत हुई थी,  जिनमें दो बच्चे और 21 महिलाएं शामिल थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि 30 मार्च 2023 को बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर का फर्श रामनवमी के हवन-पूजन के दौरान इस तरह धंसा कि बावड़ी में गिरकर 21 महिलाओं और दो बच्चों समेत 36 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली कुमार सबनानी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रशासन ने हादसे के चार दिन बाद तीन अप्रैल 2023 को बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के देवी-देवताओं की मूर्तियां अन्य देवस्थान में पहुंचाई थीं। इसके बाद आम लोगों की सुरक्षा का हवाला देते हुए बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर को ढहा दिया गया था। इसके साथ ही, भीषण हादसे की गवाह रही बावड़ी को मलबा डालकर हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.