Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही...

इंदौर में मकान के झगड़े में महिला को घर से निकालकर बेरहमी से पीटा,

46

इंदौर। पंचम की फेल में रहने वाली एक महिला की कुछ लोगों ने सड़क पर पिटाई कर दी। घटना का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। विवाद मकान खरीदने और खाली न करने को लेकर हुआ है। महिला का आरोप है कि हमला ज्यादती के आरोपित ने करवाया है।

तुकोगंज थाना पुलिस ने 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर शरद सुलवानिया, विनोद सुलवानिया, पार्वती बाई और दुर्गा बाई के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। आरोपितों ने महिला को गालियां दी और बाल पकड़कर घर से बाहर खींच लाए। मकान खाली करने की धमकी दी और सबने मिलकर पिटाई कर दी।

महिला का आरोप- ज्यादती करने वाले ने करवाया हमला

महिला के मुताबिक, आरोपित गंगाधर जारवाल के रिश्तेदार है। गंगाधर के विरुद्ध महिला ने ज्यादती की शिकायत की थी। पुलिस ने दो बार थाने बुलाया और समझौता करवा दिया। उसके इशारे पर ही हमला हुआ है। जिस मकान को खरीदने का दावा किया वह जेठ के नाम है और उसमें वह बेटियों के साथ रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.