Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!

बीजेपी के विवेक बंटी साहू देंगे नकुलनाथ को टक्कर! 72 साल से है इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा, जानें क्या कहते है इस बार के समीकरण..

30

छिंदवाड़ा। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल बना हुआ है। आज हम बात करेंगे मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट की जहां बीजेपी ने विवके बंटी साहू को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बेटे सांसद नकुलनाथ को टिकट दिया है। इस बार छिंदवाड़ा सीट पर मुकाबला कड़ा होने वाला है। बता दें कि बीजेपी प्रदेश के सभी सीटों पर जोरशोर से तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी ने इस बार मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतेन का लक्ष्य तय किया है।

छिंदवाड़ा में विकास ही मुद्दा

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर पहले विकास ही मुद्दा रहा है। वर्ष 2014 और 2019 के चुनाव में छिंदवाड़ा में कमलनाथ ही भारी पड़े थे। लोकसभा चुनाव में सामान्य तौर पर राष्ट्रीय मुद्दे हावी होते हैं लेकिन छिंदवाड़ा में कमलनाथ और विकास के मुद्दे पर जनता वोट करती नजर आई है। राजनीतिक जानकारों की माने तो कमलनाथ को उनके ही गढ़ में सेंध लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विवेक बंटी साहू पर दाव लगाया है। विवेक बंटी साहू वर्ष 2019 के उपचुनाव और 2023 के विधानसभा चुनाव में कमलनाथ को कड़ी टक्कर दे चुके हैं।

इस सीट पर सिर्फ एक बार बीजेपी जीती

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट कांग्रेस की गारंटी वाली सीट मानी जाती है। पिछले 72 वर्षों से यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है। सिर्फ एक बार 1997 के उपचुनाव में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार चौधरी चंद्रभान सिंह जीते थे। इसके बाद इस सीट पर कांग्रेस को कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा। आपातकाल को लेकर जब देश में कांग्रेस के खिलाफ लहर थी तब भी यहां की जनता ने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा था।

कैसा रहा 2019 का लोकसभा चुनाव?

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नकुलनाथ ने भाजपा उम्मीदवार नत्थन शाह को लगभग 38 हजार वोटो से हराया था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ को 5 लाख 47 हजार 305 वोट मिले, तो वहीं भाजपा के उम्मीदवार नत्थन शाह को 5 लाख 9 हजार 796 वोट मिले थे। इस अंतर को लोकसभा की दृष्टि से काफी कम अंतर माना जा रहा है।

इस बार ​मोदी लहर का मिल सकता है लाभ

बता दें कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। सांसदों को वोट देने का कारण मोदी को तीसरी बार ​प्रधानमंत्री बनाना भी हो सकता है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और प्रदेश में भाजपा की सत्ता होने का सीधा लाभ मिलेगा। देश भर में भाजपा 400, प्रदेश में पूरी 29 सीट जीतने का दावा कर रही है जिससे विवेक बंटी साहू को बल मिला श्री साहू का जाति समर्थन पारिवारिक रिश्तेदारों का तगड़ा नेटवर्क साथी पार्टी का छिंदवाड़ा की जीत पर पूर्व फॉक्स होने मजबूत करता है।

बीजेपी के लिए छिंदवाड़ा चुनौति

2023 के विधानसभा चुनाव में भी छिंदवाड़ा को हाई प्रोफाइल सीट माना जा रहा था। इसी तरह छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत पाने वाली भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा जिले में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। ऐसे में भाजपा के लिए छिंदवाड़ा लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य चुनौती भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !