Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

Punjab Flood के चलते अधिकारियों को जारी हुए सख्त निर्देश, पढ़ें…

24

नंगल: स्‍थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों के खेतों को हुए नुकसान की गिरदावरी कराने, क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन करने, सड़कों की मुरम्मत करने, बिना किसी देरी के जलापूर्ति और बिजली आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नंगल में अधिकारियों के साथ आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक राहत भरा फैसला लिया है।

इसलिए पूरे क्षेत्र का जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण करके अगले 3 दिनों के भीतर सभी प्रकार के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करनी है। इसके लिए अधिकारियों/कर्मचारियों, पटवारियों, पंचायत सचिव और लोक निर्माण विभाग, जल आपूर्ति, पावरकॉम और अन्य विभागों के अधिकारियों को पंचों और सरपंचों के साथ समन्वय स्थापित करके अपने-अपने काम में जुटना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां भी किसी प्रकार का नुकसान हुआ है, उसकी रिपोर्ट भेजी जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी हरसाबेला, शिव सिंह बेला, पट्टी दुलची, एलगरां, सैसोवाल, पट्टी टेक सिंह, बेला रामगढ़, बेला दरगाही, भलान, भनाम, बेला धियानी लोअर, बेला दरगाही, भंगलान, महिंदपुर, मजारी, खेड़ा कल्मोट, दबखेहड़ा लोअर, कलितरां, दड़ौली, जिंदवड़ी, नंगली और श्री आनंदपुर साहिब के गांवों में तुरंत काम शुरू करें।

दसग्रांई, महैन, खमेड़ा, लोदीपुर, लोदीपुर बास, हरियावाल, बुर्ज, निक्कूवाल, चंदपुर बेला, गजपुर बेला, शाहपुर बेला, समेत बाढ़ प्रभावित गांवों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर मरहम लगाने का काम शुरू किया जा सके। इस मौके पर सचिन पाठक एस.डी.एम. नंगल, जसप्रीत सिंह एस.डी.एम. श्री आनंदपुर साहिब, जसवीर सिंह तहसीलदार नंगल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.