Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

1.5 करोड रु. की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, विदेश भागने के फिराक में थे आरोपी, ऐसे हुआ खुलासा

42

भोपाल। राजधानी भोपाल की अयोध्यानगर पुलिस ने 1.5 करोड रु. की धोखाधडी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा फार्मा कंपनी के मालिक को केपेक्स के लिए 30 करोड़ रु का लोन दिलाने के नाम पर 1.5 करोड़ रु की धोखाधडी की गई थी। आरोपियों ने महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु के खातो में 1.5 करोड रु. का ट्रांजेक्शन कराया था। ठगी को अंजाम देने के बाद आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

16 मार्च को फरियादी सलिल श्रीवास्तव पिता आर के श्रीवास्तव निवासी ई 4/300 अरेरा कालोनी भोपाल द्वारा शिकायत की गई कि उन्हें कोविड के बाद वर्ष 2021 में अपने फार्मास्यूटिकल बिजनेस को बढ़ाने के लिये 30 करोड़ रुपये की शीघ्र आवश्यकता थी, जिन्हें मिनाल निवासी आलोक कुमार खतारे ने अपने साथी गौरव धाकड़ के साथ कम ब्याज पर शीघ्र लोन एवं विदेश से प्राइवेट फंडिंग दिलाने का झांसा देकर षडयंत्रपूर्वक छलपूर्वक विभिन्न प्रकार की प्रोसेसिंग फीस औऱ चार्जेस के नाम पर कुल लगभग 1.5 करोड रूपये की धोखाधडी की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.