Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

22 जनवरी को UP की जेलों में भी होंगे कार्यक्रम, कैदी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

42

लखनऊ। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा प्रोग्राम है। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा और सरकार दोनों की योजना है कि हर कोई कार्यक्रम से अपना जुड़ाव महसूस करे। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की जेलों में भी 22 जनवरी को कार्यक्रम होगा। सभी कैदी इस दिन जेल में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी होगा।

उत्तर प्रदेश के कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने इस बारे में आदेश दिया है। उन्होंने सभी जेल अधीक्षकों को समारोह के लाइव प्रसारण के लिए व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।

जेलों में बांटी जा रही हनुमान चालीसा की प्रतियां

मंत्री ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बंदियों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीस की मांग की है। ऐसे में सभी जेलों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा की 50-50 प्रतियां भी दी जा रही हैं।

बसों में बजेंगे राम भजन

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि 22 जनवरी को बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाया जाएगा। मंदिरों में 14 जनवरी से 24 मार्च तक लोग भजन कीर्तन, रामायण और रामचरितमानस, सुंदरकांड का पाठ करेंगे। परिवहन विभाग प्रदेश के सभी यात्री वाहनों, बस स्टेशनों पर साफ सफाई करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.