Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केन्या में अंधविश्वास का खौफनाक अंत— 191 लोगों की भूख से हत्या करने वाले पास्टर पॉल मैकेंजी को 200 स... अमेजन सेल में सस्ता हुआ Samsung का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत और फीचर्स प्रकाश और उत्साह के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर मनाई जाने वाली छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का ... दीपावली पर मां लक्ष्मी को लगाएं मखाने की खीर का भोग, अटका हुआ धन पाने और आर्थिक तंगी दूर करने के अचू... दिल्ली में हवा हुई बेहद जहरीली, एक्यूआई 382 पर पहुंचा— एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू बेंगलुरु नरसंहार मामले में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी कैब ड्राइवर ने नाबालिग बेटी का किया ब्रेनवाश— 10 स... बॉक्स ऑफिस पर गरज उठी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, दो दिनों में पार किया 221 करोड़ का आंकड़ा— इन बड़ी फिल... अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई जबरदस्त तेजी, करीब 200 दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 93... गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जोरदार धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिली... पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर बवाल, आवास के बाहर टीएमसी और बी...

पाकिस्तान को 2012 में एशिया कप जिताने वाला गेंदबाज, जो अचानक गायब हो गया!

37

पाकिस्तान की टीम से अचानक ही वो गेंदबाज गायब हो गया, जिसने 2012 में एशिया कप जीतने में मदद की थी. जिसने एशिया कप 2012 के फाइनल में बांग्लादेश को हराने में पाकिस्तान की ओर से अहम भूमिका निभाई थी. वो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं रहा था, लेकिन पाकिस्तान के मैच विनर की लिस्ट में एक नाम उसका भी था. हम बात कर रहे हैं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे ऐजाज चीमा की, जिन्होंने 2012 के एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश के एक के बाद एक 3 विकेट गिराए थे. हालांकि, उस एशिया कप के बाद ऐजाज चीमा अचानक ही पाकिस्तान टीम से मानों गायब से हो गए.

एशिया कप 2012 में छाए रहे थे चीमा

2012 में पाकिस्तान ने दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीता था. उसने पहली बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा साल 2000 में किया था. 2012 का एशिया कप ऐजाज चीमा के छोटे से करियर का सबसे बेहतरीन पल साबित हुआ. इस टूर्नामेंट में वो उमर गुल के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे, तो वहीं फाइनल में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.

आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड कर जिताया था फाइनल

ऐजाज चीमा ने एशिया कप 2012 के फाइनल में 7 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जिसमें शाकिब अल हसन के अलावा मुस्फिकुर रहीम और अब्दुर रज्जाक के विकेट शामिल रहे थे. एशिया कप 2012 के फाइनल में 237 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश की टीम के सामने ऐजाज चीमा ने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड कर अपनी टीम को खिताब जिताया था. बांग्लादेश की टीम सिर्फ 234 रन ही बना पाई थी और 2 रन के मामूली अंतर से मुकाबला हार गई थी.

एशिया कप फाइनल के बाद खेला बस 1 मैच और करियर खत्म

22 मार्च 2012 को खेले एशिया कप के फाइनल के बाद दाएं हाथ के पेसर ऐजाज चीमा एक बार और पाकिस्तान की जर्सी में खेलते दिखे. 28 अगस्त 2012 को वो शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते तो दिखे, मगर उसके बाद फिर कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेले. ऐजाज चीमा के करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 26 इंटरनेशनल मैच में कुल 51 विकेट लिए. इसमें सबसे ज्यादा 23 विकेट उन्होंने 14 वनडे में झटके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.