Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, हत्या के आरोपियों के अवैध निर्माण को किया जमींदोज

31

सागर। सागर में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए हत्या के आरोपियों के अवैध व्यासायिक इमारत और मैरिज गार्डन को तोड़ दिया। अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के कनेरा गांव स्थित भू माफिया और हत्या के आरोपी मस्तराम घोषी और उसके परिवार के व्यसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने यह अतिक्रमण की कार्रवाई की है। दरअसल पंद्रह दिन पूर्व कनेरा गांव के ही एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई किए जाने के चलते मौत हो गई थी।

पुलिस जांच में पाया गया कि युवक की पिटाई भू माफिया मस्तराम घोषी और उनके परिजनों द्वारा ही कि गई थी। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने घोषी परिवार के पंद्रह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर बारह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बाकी अभी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

बहरहाल अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए सागर नगर निगम के आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि आरोपियों की संपत्ति की जांच में पाया गया कि एक व्यावसायिक इमारत और मैरेज गार्डन का अवैध निर्माण किया गया है जिसे आज सागर जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.