Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

रतलाम में बेटे को सीने से बांधकर मां ने कुएं में लगा दी छलांग, दोनों की हुई मौत…

58

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रावटी गांव हरथल में एक महिला ने अपने 2 साल के बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना के बारे में पता चला। गांव में सनसनी फैल गई , सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले तो देखा की मृतिका ने दुपट्टे से अपने बेटे को सीने से बांध रखा था।

महिला का नाम सीताबाई है महिला ने अपने बच्चे चिंटू के साथ कुएं में कूदकर जान दी है। मृतिका अपने 3 महीने के बेटे को ससुराल में छोड़कर 2 साल के बेटे को साथ लेकर निकली थी।

 पुलिस मौके पर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतिका जब ससुराल से निकली थी तब बोलकर गई थी कि मैं कुएं में कूदने जा रही हूं लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। मृतिका के पिता ने बताया है कि मृतिका की शादी 4 साल पहले हुई थी और उसका एक 3 महीने का एक छोटा बेटा भी है। बेटी सुबह ससुराल से निकली थी महिला का पति खेती किसानी का काम करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.